पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। आज कलेक्टरेट पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल ने अपना नामांकन जमा किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी थे । इसके अलावा पाटन से वरिष्ठ कांग्रेसी चिंताराम निषाद और अश्वनी साहू, सोहन बघेल भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नामांकन जमा करने के समय नजर आए।










