पाटन।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अचानक पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्मी गुंडरा पहुंचे। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत पाटन के प्रथम अध्यक्ष स्व डे साहब की धर्मपत्नी श्रीमती देवी बाई बघेल का निधन हो गया। उनके अंत्येष्टि के कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुंचे थे।







