कुम्हारी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोमवार 06मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश का आम बजट पेश किया गया। इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए लेखराम साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने आज जनता के भरोसे का बजट पेश किया है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।


मुख्यमंत्री कन्यादान के तहत मिलने वाली राशि 50 हजार रुपए कर दी साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,000 हजार और सहायिकाओं का मानदेय 5000 रुपए कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं की घोषणा की है। रसोइयों की मानदेय में वृद्धि करते हुए 1800 सौ रुपये किया साथ ही ग्राम पटेलों का मानदेय बढ़कर अब तीन हजार रुपए हो गया वही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से मिलने वाली बढकर 500 रुपये किया गया है। साहू ने भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को हर वर्ग की चिंता है।

गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने सरकार काम कर रही है। आने वाला समय में निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ नई विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। देश में एक अलग छबि बन गया है छत्तीसगढ़ राज्य का जिससे लोगों में उत्साह है। छत्तीसगढ़ का बजट बहुत ही सरहनीय हैं।







