पाटन। पाटन में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन डॉ खूबचंद बघेल सभागार अटारी पाटन में 27 अक्टूबर को किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पाटन विधानसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ के 89 विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति दीजिए। पाटन क्षेत्र में आपके द्वारा किये गए विकास कार्यों पर भरोसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी समस्या नक्सवाद नही बल्कि कुपोषण है। 5 साल पहले हमारी सरकार बनी तब कुपोषण को दूर करने स्वास्थ्य के दिशा में काम किया गया। श्री बघेल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 5 वर्षों में किये गए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व सरकार केवल 7 प्रकार के वनोपज की खरीदी कर रही थी अब 67 प्रकार के वनोपज की खरीदी हो रही है। जामगांव-एम में बन रही औषधि प्रसंस्करण केंद्र में 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों की ऋण माफी के घोषणा किये जाने के बाद भाजपाइयों के पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार उद्योगपतियों का साढ़े चौदह लाख करोड़ रुपये का लोन माफ किया है। उनको उन्हीं लोगों से वोट मांगना चाहिए। भाजपाइयों पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व सरकार द्वारा 2 साल की बोनस नही दिया गया। हमारी सरकार केंद्र सरकार से बोनस की अनुमति के लिये पत्र भी लिखा गया है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही 2 साल का बोनस भी किसानों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में धान, कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना की खेती करना लाभदायक है उसी तरह पशुपालन को भी लाभदायक बनाना है। पशुपालन कृषि से जुड़ा हुआ है। सम्मेलन को पाटन विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र साहू , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम तिवारी, आशीष वर्मा, सहित अन्य ने संबोधित किया। मंच संचालन मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया। आभार प्रदर्शन राजेश ठाकुर ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से चैतन्य बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, सोहन बघेल, मोनू साहू, जवाहर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, रमन टिकरिहा, कमलेश नेताम, भेष आटे, रूपेंद्र शुक्ला, नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, मोरध्वज साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चंद्राकर, जोन प्रभारी सालिक साहू, नगर पालिका अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश साहू, ललित सिन्हा, गोरे चंद्राकर, परस साहू, राजा साहू ,महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागेत्री साहू, पुष्पा वर्मा, मनोरमा टिकरिहा, उर्वशी वर्मा, किरण चंद्राकर, संतोषी तिवारी, सरजू साहू,आभाष दुबे,कमलकिशोर, देवेंद्र साहू, सन्दीप कश्यप, मनीष देवांगन, श्रीकांत देवांगन, बलदाऊ भाले, धर्मेंद्र साहू, रोहित साहू, पालेश्वर ठाकुर, हरीश ठाकुर, सुमित विश्वकर्मा, बाबा चंद्राकर, भविष्य जैन, आयुष टिकरिहा, प्रेम प्रकाश पांडे, सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







