पाटन।।कोसरिया यादव समाज जामगांव (आर), पाटन, रानितराई सर्किल का वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम 29 मई को रखा गया है। कलश यात्रा के साथ सुबह 8.00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रथम सत्र की शुरुआत दीपप्रज्वलन के साथ होगी।
जामगांव (आर) में आयोजित के वार्षिक अधिवेशन के समापन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। खिलेश कुमार यादव जनपद सदस्य पाटन एवं अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज ने बताया की अधिवेशन में प्रतिभावान बच्चो का सम्मान भी किया जाएगा। बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। समाज विकास के लिए खुला चर्चा का सत्र भी रखा जायेगा।


प्रथम सत्र में शुभारंभ के मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद लोकसभा दुर्ग) होंगे। अध्यक्षता खिलेश कुमार यादव जनपद सदस्य पाटन एवं अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज जामगांव सर्किल करेंगे। विशेष अतिथि राधेलाल यादव प्रदेशाध्यक्ष कोसरिया यादव समाज छ.ग., जितेन्द्र वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा मंडल दुर्ग , नितिश यादव जिला पंचायत सदस्य बालोद एवं संभागी अध्यक्ष , मन्ना लाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष कोसरिया यादव समाज छ. ग., मनीष यादव पार्षद रिसाली भिलाई, राजेश यादव प्रदेश संगठन मंत्री, अजय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, माधव कुवंर सिंह यादव प्रदेश सचिव , कमलेश यदु प्रदेश सचिव गरियाबंद , लीलाराम यादव संभागी अध्यक्ष रायपुर, विनोद यादव कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष महासमुद, रुपेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति जामगांव आर , मेघनाथ यादव अध्यक्ष सर्वसमाज, डॉ. मानसिंह यादव एम बी.बी.एस ।राजकुमार ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव-आर होंगे। समापन के अतिथिगण में ।मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन होंगे। अध्यक्षता
खिलेश कुमार यादव जनपद सदस्य पाटन एवं अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज जामगांव सर्किल करेंगे। विशेष अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, आशीष वर्मा ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री छ.ग. शासन , राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, जवाहर वर्मा अध्यक्ष साख समिति , रुपचंद साहू सभापति सहकारी एवं उद्योग स्थायी समिति, श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, चन्द्रहास यादव कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष बालोद, रविन्द्र यादव कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष बेमेतरा , बोधन यादव कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष दुर्ग, चन्द्रप्रकाश यादव कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष रायपुर, डोमलाल यादव जी (कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष कवर्धा, सुरेश लाल यादव कोसरिया यादव समाज जिला अध्यक्ष बिलासपुर , राजकुमार ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव-आर करेंगे।






