मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भर्रेगाव और अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन दौरा में रहेंगे, तर्रा विश्राम गृह में करेंगे दोपहर का भोजन, जानिए मुख्यमंत्री का पूरा दिनभर का कार्यक्रम


पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनादगाव जिला के भर्रेगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम जामगांव एम , तर्रा प्रवास पर रहेंगे। वे हेलीकाफ्टर  से जाम गांव एम पहुंचेंगे। हेलीपेड से सीधे स्वामी आत्मानंद विद्यालय जायेंगे। वहा विद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद  बाजार चौक जामगांव एम जायेंगे। यहां पर स्व चंदूलाल चंद्राकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर  सीधे लता कुंज तर्रा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले वे विश्राम गृह तर्रा में दोपहर का भोजन करेंगे। फिर चंद्राकर समाज के परिवारिक मिलन , सम्मान समारोह में शामिल होकर सीधे रायपुर के लिए रवाना होंगे
समय अनुसार पूरा कार्यक्रम नीचे देखिए