पाटन। स्वामी आत्मानंद जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत पाटन क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम 6 अक्तूबर शुक्रवार को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला वार्ड क्र. 05 अखरा (पाटन) में आयोजित है। नगर पंचायत पाटन के सी एम ओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया की स्वामी आत्मानंद जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नगर की जनता को करोड़ों रुपए का सौगात देंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन होंगे। अध्यक्षता डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री श्रम एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. शासन करेंगे। विशेष अतिथि भूपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, सीताराम वर्मा , पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष. छ.ग.म. कुर्मी क्षत्रिय समाज , तरुण बिजौर अध्यक्ष छ.ग. चर्म शिल्पकार बोर्ड छ.ग., आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री छ.ग.शासन, हेमंत देवांगन सदस्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड छ.ग. शासन, ओमप्रकाश वर्मा राजप्रधान म. कु.क्ष. समाज पाटन राज, बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, कैलाशचंद देवांगन पार्षद वार्ड क्र. 01, मोहन लाल देवांगन पार्षद वार्ड क्र. 02 , योगेश निक्की भाले पार्षद वार्ड क्र. 03, श्रीमती चन्द्रकला सोनू यादव, पार्षद वार्ड क्र. 04 ,श्रीमती लक्ष्मी बाई कोसरिया पार्षद वार्ड क्र. 06, अशोक कुमार ठाकुर पार्षद वार्ड क्र. 07, श्रीमती अर्पिता आभाष दुबे पार्षद वार्ड क्र. 08, डोमन भारती, पार्षद वार्ड क्र. 09, मनीष देवांगन पार्षद वार्ड क्र. 10, श्रीमती प्रेमलता देवांगन पार्षद वार्ड क्र. 11, लिलेश कुमार वर्मा पार्षद वार्ड क्र. 13, लीलाधर वर्मा पार्षद वार्ड क्र. 14, श्रीमती शीतल कमलकिशोर वर्मा पार्षद वार्ड क्र. 15, बिसौहा देवांगन (एल्डरमेन) ,सोहन बघेल (एल्डरमेन), लोकेश नायक (एल्डरमेन), विनय पटेल (विधायक प्रतिनिधि), सागर (राजा) पाठक (सांसद प्रतिनिधि) मौजूद रहेंगे।

- October 5, 2023