पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन और जाम गांव आर द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में पाटन विधानसभा स्तरीय भरोसे का यात्रा निकाली जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया की भरोसे की यात्रा की शुरुआत सेलूद होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। सेलूद में सभा को संबोधित कर भरोसे की यात्रा में मुख्य मंत्री भूपेश बघेल भी साथ चलेंगे। यह यात्रा सेलूद से होकर गाड़ा डीह में पूर्व विधायक केजू राम वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके जाम गांव आर किसान चौक में यात्रा का जोशीला स्वागत किया जाएगा। इसी तरह से रानितराई में वीरांगना अवंती बाई चौक में स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए तेली गुंडरा, पाटन पहुंचेगी। यह पर नया बस स्टेंड के पीछे गौठान में सभी होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झिट में साहू समाज द्वारा आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सीधे वे अमलेश्वरडीह में ग्रामीणों द्वारा आयोजित कबड्डी स्पर्धा में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

- October 1, 2023