मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पाटन आगमन, चप्पे चप्पे पर है पुलिस का पहरा, कुर्मी समाज के अधिवेशन में संभावित भीड़ को देखते व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस


पाटन। कुर्मी समाज का वार्षिक अधिवेशन में आज शनिवार को काफी भीड़ जुटने की संभावना है।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए भारी संख्या में सुबह से ही पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। वही रिजर्व बल भी रखा गया है। रेस्ट हाउस में पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कहा किसका ड्यूटी लगाना है इसे लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया। कार्यक्रम स्थल से करीब आधा किमी दूरी पर कार व बाइक की पार्किंग स्थल बनाया गया है। रेस्ट हाउस में बड़े वाहन का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। रेस्ट हाउस के दोनो किनारे से अधिवेशन स्थल पर जाने के लिए गेट बनाया गया है। यहां पर भी पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रखी गई है। हेलीपेड के पास दोपहिया वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। अधिवेशन स्थल के आसपास कार तथा बाइक का पार्किंग नही कराया जा रहा है। इसके अलावा भोजन स्थल पर जाने के लिए रास्ते पर पुलिस की व्यवस्था की गई है जिससे की अनुशासन बनी रहे। महिला व पुरुष के लिए अलग अलग स्थान पर भोजन व्यवस्था रखी गई है। जिससे की भीड़ न हो पाए।
अधिवेशन स्थल को चारो तरफ से जो भी रास्ते है वहा पर पुलिस खड़ी है। जो की अधिवेशन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगो को पार्किंग सहित  अधिवेशन स्थल , भोजन स्थल पर कैसे पहुंच सकते है इसकी जानकारी दे रहे है।