पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर एवं मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मुक्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा ने जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अभी अभी पता चला है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओ एस डी आशीष वर्मा ने खेमलाल साहू एवं लोकमनी चंद्राकर की स्वास्थ्य लाभ की जानकारी फोन के माध्यम से ली है। उन्होंने कामना की है कि दोनों जल्दी स्वस्थ हो। बता दें कि आज शाम को करीब 4:00 बजे के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने दुर्ग जा रहे लोकामणि चंद्रकार चंद्राकर एवं मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।उन्हें स्पर्श अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।। इसकी जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एवं कांग्रेस नेता जवाहर वर्मा को जानकारी हुई तो फोन के माध्यम से दोनों के परिजनों से बात किया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी किया।







