मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान योजना, सेलूद में लगाया शिविर

पाटन। दिनांक 30.03.2026 को सीएसपीडीसीएल, वितरण केंद्र- सेलुद में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना का उद्देश्य बकाया विद्युत बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना एवं आसान किस्तों/रियायतों के माध्यम से भुगतान को प्रोत्साहित करना है। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के प्रावधानों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर ही भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान निष्क्रिय (Inactive) उपभोक्ताओं में से कुल 14 उपभोक्ताओं ने भुगतान किया, जिनमें BPL श्रेणी के 01,DLF श्रेणी के 10 एवं क़ृषि श्रेणी के 03उपभोक्ताऒ शामिल रहे। वहीं सक्रिय (Active) उपभोक्ताओं में DLF श्रेणी के 01कृषि श्रेणी के 12 उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किया गया। इस प्रकार अब तक वितरण केंद्र सेलुद में सक्रिय भुगतान का शत प्रतिशत पंजीयन हो चुका है एवं कुल 81 निष्क्रिय विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा 121644 रुपया जमा कर चुका है
कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री भुवनेश्वर दीपक, सहायक अभियंता श्री भूपेश वर्मा , कनिष्ठ अभियंता राजेश साहू , सहित मीटर रीडर एवं लाइन स्टाफ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को योजना के लाभों के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
विभाग द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया राशि में राहत देने,विशेष छूट एवं सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है, एवं विद्युत उपभोक्ताओं में उत्साह का माहौल है