मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को दिया नियुक्ति पत्र

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें 80 सहायक अभियंता सिविल और 3 सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का आधार है, और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार अब इन अभियंताओं की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार निरंतर सभी विभागों में भर्ती और संसाधनों की वृद्धि के लिए प्रयासरत है, जिससे हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।