पाटन । महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का प्रारम्भ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करना तथा उनके अधिकार को सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ पाटन नगर पहुंचा, जहां वार्ड 5 अखरा में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने रथ का स्वागत किया। अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिये अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, महतारी न्याय रथ योजना से पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।
महिला बाल विकास पाटन सेक्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाडी केन्द्र के कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों ने महिला पर हो रहे अत्याचार एवं उनके निराकरण के बारे में जाना।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद मनीष देवांगन, सन्दीप कश्यप, पाटन सेक्टर के सुपरवाइजर सुश्री वंदना वर्मा, लता कश्यप, मीना देवांगन, गोदावरी वर्मा, कोमेश्वरी वर्मा, पूर्णिमा सिन्हा सहित पाटन सेक्टर आंगनबाडी केन्द्र के कार्यकर्ता एवं सहायिका शामिल हुए।