पाटन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन, तैयारी शुरू… विवाह का पंजीयन सहित अन्य जानकारी लेने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते है


पाटन। महिला बाल विकास विभाग के पाटन परियोजना द्वारा इस वर्ष 15 जनवरी की पाटन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी चल रही है। जोड़ा का पंजीयन किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग के पाटन परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 15 जनवरी की पाटन में आयोजन होना है। इसके लिए इच्छुक जोड़ा या फिर उनके पालक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता से संपर्क कर पंजीयन करा सकते है।