पाटन ।।दिनांक 8/1/2026, मुख्यमंत्री जनदर्शन रायपुर में छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय आयोजित 7वां वर्ष भव्य सफल रूप से आगामी 1फरवरी 2026को माघी पूर्णिमा में आयोजित गहिरा -मंडई पोस्टर का विमोचन छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री – विष्णु देव सायं जी ने किया,इस अवसर पर यादव समाज दुर्ग से गहिरा गुरु व गहिरा -मंडई के संयोजक श्री राजेश यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष -श्री हर्ष यादव जी, प्रदेश सचिव -श्री उमराव यादव जी, रायपुर जिला अध्यक्ष – श्री रोमनाथ यादव जी उपस्थित रहे , प्रदेश स्तरीय गहिरा -मंडई श्री हरदेव लाला मंदिर प्रांगण,शहिद उस्मान वार्ड क्रमांक 63 टीकरा पारा रायपुर से मंडी के देवी मड़ई का विधी विधान से पूजा अर्चना शुभारंभ किया जाता है , जिसका समापन जय श्री बाबा हटकेशवर नाथ धाम, महादेव घाट रायपुरा रायपुर में विधी विधान से पूजा अर्चना पश्चात् राऊत नाच दल,व गहिरा -मंडई दल को पुरस्कृत व सम्मानित कर विदाई दी जाती है जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिला व संभाग से गहिरा यादव,गहिरा -मंडई मेला देखने महादेव घाट माघी पूर्णिमा में आते जहां पर यादवों को विभिन्न स्तर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है क्योंकि छत्तीसगढ़ के गहिरा यादव समाज द्वारा मंडी के देवी का मड़ई निकाला जाता है,जिसे गहिरा -मंडई के नाम से लोकप्रिय है।।







