जामगांव एम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में हो रहे शामिल

पाटन। विकासखण्ड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम) के प्रांगण में प्रदेश के  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुँच चुके हैं। राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल में बने स्टाल का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा शाला में प्रथम बार प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा।इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।