मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रविवार 29 जून को पाटन दौरा !,  तैयारी शुरू लेकिन अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई,पढ़िए पूरी खबर


पाटन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पाटन ब्लॉक के ग्राम जाम गांव एम आगमन की तैयारी में शासन प्रशासन जुटे हुए है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि जिस तरह से शासन प्रशासन तैयारी कर रही है उसके अनुसार श्री साय का आना तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्र श्री साय जाम गांव एम में स्थित फूट प्रोसेसिंग प्लाट का निरीक्षण करने पहुंच रहे है। इसके अलावा वे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते है। बता दे कि जब से भाजपा के कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री के आगमन की खबर लगी है तब से उसकी स्वागत की तैयारी में जुट गए है।

पूर्व सीएम भूपेश और मंत्री केदार कश्यप भी अभी हाल ही में  फूड प्रोसेसिंग प्लांट को निरीक्षण कर चुके है। यह प्लांट छग का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग प्लांट है। अब यहां पर काम भी शुरू हो गया है। जिसके बाद अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार दौरा कर जानकारी ले रहे है। बहरहाल अभी तक सीएम श्री साय की जाम गांव एम आगमन का प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है।