मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित -संतोष साहू


पंडरिया । विकास खंड पंडरिया के अतंर्गत स्थित शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे कार्यरत प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू को संभागीय कार्यालय दुर्ग के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नित नवाचार के माध्यम से पढ़ाई के साथ साथ विविध शैक्षिक गतिविधियों एवम प्रतिस्पर्धा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं। जिसके कारण यहां के विद्यार्थी राज्य स्तर के सभी शैक्षिक गतिविधि मे भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था और जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ओलंपियाड, शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति आभियान, निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, उपचारात्मक शिक्षा , वृहद वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता अभियान,सभी विद्यार्थी को स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिसके कारण यह संस्था बच्चो के लिए प्रतिस्पर्धा का हब बन गया है। इन्हे मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार,पढ़ाई तुहर दुवार उत्कृष्ठ शिक्षक, जिला एवम विकास खंड स्तर पर शिक्षक सम्मान पुरस्कार,छत्तीसगढ शिक्षक रत्न ,राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी, बीआरसी अर्जुन चंद्रवंशी, डी एसओ अश्वनी चंद्राकर, सीएसी शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना,व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले, ज्योति ध्रुव, शकून पाटले, पवन कुमार चांदसे, बी आर बांधकर ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।