दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत हनोदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ, सामुहिक विवाह में 55 जोड़े का विवाह संपन्न

संजय साहू

अंडा। छत्तीसगढ़ शासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एंव गायत्री परिवार द्वारा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी श्री मती उषा झा के द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनोदा में आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री लोक निर्माण विभाग छ.ग.शासन ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष पुष्पा यादव, अध्यक्ष-जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख ,उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत दुर्ग झमित गायकवाड़ , पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति योगिता चंद्राकार, जनपद सदस्य राकेश कुमार हिरवानी, सरपंच तेजराम चंदेल, सरपंच वामन साहू,राजू देशमुख, विकास चंद्राकर, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, दिनेश पटेल, दौलत यादव, महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक देवकी साहू,प्रमिला वर्मा,कंचन गौतम, ममता साहू,सोनल सोनी,गीतांजली,शंशी,रेखा लोनारे,इंदू मिश्रा,तृप्ति शर्मा सहित क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित शामिल हुए।
इस सामुहिक विवाह में 55 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित युगल को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की मंगल कामना की। ईस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की बहुत ही अच्छी योजना है,उन्होंने सभी जोड़ों से परिवार में बंध कर रहने की अपील की,
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शासन द्वारा यह योजना शादी में फिजूलखर्ची रोकने तथा दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है। आज के दौर में शादी जैसे उत्सव काफी खर्चीला हो गया है, ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह आयोजन किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो विवाह का खर्च उठाने के लिए सक्षम नहीं हैं, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है।
अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव ने
कहा कि शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो परिवार जुड़ते हैं, माया बेलचंदन ने सभी जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अच्छा संदेश प्रदान करता है,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से अभी की शादियां बहुत खर्चीली हो गई है,इस तरह के कार्यक्रम से खर्च पर रोक लगेगी और कम से कम खर्चे में शादियां संपन्न होंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने योजना के बारे में बताया और कहा कि पहले की अपेक्षा अब कन्या विवाह की राशि दुगुनी हो गई है,पहले कन्या विवाह के आयोजन हेतु 25000रु का प्रावधान था जिसको अभी शासन ने बढ़ाकर दुगुना करके 50000रु कर दिया है,जिसके अंतर्गत विवाह में शामिल हुई सभी कन्याओं को 21000 रु की राशि का चेक प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्री मती उषा झा के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।