भिलाई। कोस्टा रिसोर्ट में बीते 25 नवंबर को शादी समारोह के दौरान एक आठ वर्षीय बच्चे की स्वीमींग पूल में डूबने से मौत हुई थी। घटना जांच कर रही पुलिस ने बताया कि जांच में पाया स्वीमींग पूल में डूबने से हुई थी।। कोस्ट रिसोर्ट संचालक हेमंत देवांगन ने प्रथम तल में बने स्वीमींग पूल की गहराई 8 फीट रखी है। पूल का निर्माण लापरवाही पूर्वक किया गया है। इसे लेकर पुलिस ने संचालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है। बोरी पुलिस ने बताया कि कुशालपुर
चौकी प्रोफेसर कालोनी रायपुर निवासी मृतक लोकेश देवागंन 8 वर्ष शादी कार्यक्रम में खेलने के दौरान स्वीमिंग पुल में भरे पानी में गिरने उसकी मौत हो गई। दुर्ग जिले के दनिया स्थित कोस्टा रिसार्ट के संचालक हेमंत देवांगन द्वारा बनाए गए स्वीमींग पुल में लापरवाही पाई गई है। घटना की शिकायत सिकोलाभाठा मोहन नगर दुर्ग हाल कुशालपुर चौक प्रोफेसर कालोनी निवासी राजकुमार देवागंन ने की। उसने बताया कि 24 नंबर को ननकट्ठी निवासी ज्ञान देवांगन के बेटे पकंज देवांगन की कोस्टा रिसॉर्ट में शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वो अपनी पत्नी दामिनी, बेटे एश्वर्य व लोकेश के साथ गया था। उसके साथ उसे अन्य रिश्तेदार भी थे।







