
पाटन। पाटन थाना के ग्राम पंदर में भाटापारा के पास स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बच्चे को ठोकर मार दिया। बताया जाता है कि ठोकर इतना जबरदस्त था कि उक्त बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे को ठोकर मारने के बाद वाहन चालक तेज रफ्तार से कसही की तरफ भाग रहे थे। स्थानीय युवकों ने उसका पीछा किया और कसही नाला के पास वाहन चालक वाहन सहित पकड़ कर वापस लाएं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है । पुलिस मर्ग कायम कर करवाई कर रही है।





