शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों को पिलाया गया विटामिन ए सिरप


पाटन।
शिशु संरक्षण माह (SSM) के अंतर्गत विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाया जाएगा तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सिरप की बोतलें वितरित की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (टीकाकरण दिवस) में दी जाने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से विटामिन ए अनुपूरण, आयरन सिरप वितरण, एनीमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान से संबंधित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस अभियान का शुभारंभ आज नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र पाटन में बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया (बीएमओ पाटन), केवल देवांगन (सभापति, नगर पंचायत पाटन), देवेंद्र ठाकुर (सभापति, नगर पंचायत पाटन), बी.एल. वर्मा (बीईटीओ पाटन), के.के. वर्मा (सुपरवाइजर) सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।