अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुथरेल मे शिशु संरक्षण माह अंतर्गत, आंगनबाड़ी मे बच्चों को विटामिन A की सीरफ बच्चों को पिलाये, इस अवसर पर लोमश चंद्राकर सभापति जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा पिलाया गया। इस दौरान डॉ संजीव शुक्ला सेक्टर प्रभारी निकुम, डॉ संजय सिंह, डॉ निर्मला जैकब, निरंजना चंद्राकर आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीता साहू सहायिका की उपस्थित रहे, सभापति ने बताया कि 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी हितग्राही बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसी तरह 6 माह से 5 वर्ष तक के सभी हितग्राही बच्चों को आयरन फॉलिक एसिड सिरप दिया जाएगा। साथ ही नियमित टीकाकरण अंतर्गत सभी पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं सभी गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. चेकअप किया जाएगा।







