कुंडा व महली संकुल में बाल कौशल प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ


पंडरिया/कुंडा-ब्लाक अंतर्गत संकुल केंद्र महली व कुंडा में संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा बुधवार को प्रारंभ हुआ।ग्राम कुंडा के हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में बुधवार को सुबह प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ हुआ।जहां सरपंच हरेंद्र चंद्राकर व उपसरपंच लोखान,गूँझेटा,केशलमरा दुलल्लीपार,
मुमताज खान, सहित अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना किया तथा मैदान में फीता काट कर शुरुवात की।सरपंच श्री चंद्राकर ने खेल को आवश्यक बताते हुए कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकस के लिए जरूरी है,वहीँ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के प्रतिभा को उभारने में सहायक है।छोटे बच्चों में बच्चों के लिए यह प्रतिस्पर्धा बड़ा महत्व रखता है।जहां बच्चे अपनी प्रतिभा व अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करते हैं।संकुल केंद्र कुंडा में कुंडा,खम्हरिया,माकरी,गिरधारी कापा,के सभी प्राथमिक व माध्यमिक शाला के बच्चे खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए।इस दौरान पंच लव कुमार,कृष्णा,रमेश सारथी, गणेश सोलंकी,पन्ना साहू,वागीश चंद्राकर,समन्वयक भागीरथी चंद्राकर, प्रभारी गुरुदीप मक्कड़,संकुल के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
*महली में भी हुआ शुभारम्भ*-संकुल केंद्र महली में भी बाल कौशल प्रतिस्पर्धा की शुरुवात बुधवार को हुई जिसका समापन शुक्रवार को होगा।महली संकुल में महली,डोमसरा,नानापुरी,नवागांव हटहा, सिरमागुड़ा,रेंगाबोड, दुल्लापुर के प्राथमिक व मिडिल स्कूल के बच्चे शामिल हुए।प्रतिस्पर्धा को शुरुवात सरपंच बिसौनी बाई धुर्वे व पूर्व संकुल प्रभारी बसंत शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। संकुल समन्वयक बड़ी संख्या ईश्वर तिवारी, प्रभारी धीरज देवांगन,कुमुदिनी तिवारी,पवन पाठक,शोभनाथ साहू,मोहन राजपूत, आसमा कुरैशी,गिरिजा पटेल,विश्वलता मानिकपुरी,आभा बघेल, श्रीराम अनंत,शेर सिंह साहू,राजेन्द्र साहू,प्रकाश मिश्रा,कन्हैया भास्कर, सीमा शुक्ला सहित संकुल के सभी बच्चे तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।