एनीमिया से बचाव के लिए बच्चों को विद्यालय में किया जा रहा है जागरूक

आशीष दास

कोंडागांव । बच्चों में एनीमिया एक गंभीर समस्या है। आमतौर पर लंबे समय तक बहुत कम आयरन के सेवन और तेजी से शारीरिक विकास के कारण बच्चे एनीमिया की चपेट में आ जाते हैं। इस कारण बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं तार्किक क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धता और कौशल भी एनीमिया के कारण प्रभावित होते हैं। इसलिए कोंडागांव जिले में एनीमिया मुक्त अभियान को तेज किया गया।एनिमिया मुक्त कोंडागांव के तहत कलक्टर कोण्डागांव के निर्देशानुसार विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोर में एनिमिया को दूर करने के लिए प्रतिदिन छात्र छात्राओं से टिफिन मंगवा कर संतुलित आहार प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। नियमित हाथ धुलाई, तथा एनिमिया से ग्रसित छात्रों को प्रतिदिन आयरन की गोली खिलाया जा रहा है ताकि विद्यालय एनिमिया मुक्त हो सके। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को एनीमिया से बचाव के लिए नियमित तौर पर हीमोग्लोबिन जाँच कराने, आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट का सेवन करने समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी जा रही है साथ ही एनीमिया से बचाव के लिए प्रोटीन युक्त खाना का सेवन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि, यह बीमारी खून की कमी से होती है। इसलिए, इससे बचाव के लिए आयरन और प्रोटीन युक्त खाना का सेवन करना जरूरी बता रहे हैं। दरअसल, शरीर में पर्याप्त आयरन रहने से इस बीमारी की संभावना ना के बराबर रहती है।प्राचार्य ललित राम सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित उक्त गतिविधियों में विद्यालय के समस्त कर्मचारी चेतन सिंह पुजारी, जितेन्द्र कुमा झा, शमीम जिलानी, सुनीता मरकाम, यज्ञ कुमार नेताम, झूलन तारक, फूलसिंह नेताम, नंदनी नायक, ललिता राव, डोमेश साहू, राजकुमारी नेताम, दीपा मरकाम, प्रीति पाण्डे, विक्रम धरमगुडी, मुशेन्द्र पाण्डे, रीना मरापी एवं राजेन यादव का महत्वपूर्ण योगदान शामिल है।