जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहे है बच्चे, बीजापुर जिला में छात्रवासों का नही हो निरीक्षण, कुछ दिन पहले ही मलेरिया की चपेट में आ गए थे बच्चे

नितिन रोकडे

*बीजापुर जिले में आदिमजाति कल्याण विभाग के आश्रमो की स्थिति दयनीय ,

सहायक आयुक्त – मंडल सयोजक सहित जवाबदार नही करते आश्रमो का दौरा*

*सारकेगुड़ा बालक आश्रम में चौथी कक्षा में पढ़ाई करने वाला डल्ला गांव का देवा मोडियम का तबियत एक अगस्त से खराब चल रहा था,अधीक्षक आदिविष्णु तोकल खेती काम में व्यस्त , मलेरिया बच्चे के सिर चढ़ गया,गंभीर हालात में परिजन बीजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,उमंग में इलाज जारी,बच्चा अभी भी बेहोशी की हालत में , सहायक आयुक्त सहित विभागीय अधिकारी नही करते है अपने क्षेत्र में भ्रमण लापरवाही पड़ी भारी*

*आश्रमो में स्थिति ऐसी की कई जगह छात्र बीमार , भोजन की व्यवस्था भी सही नही ,परिसर में बदबू और गंदगी*