सनराईस पब्लिक स्कूल अंडा में बच्चों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अंडा।पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सनराईस पब्लिक स्कूल अंडा में शनिवार को विशेष पौधरोपण कार्यक्रम ( ग्रीन डे)आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालय परिसर में नीम, गुलाब, आम और गुलमोहर व लगाए। व विभिन्न पौधे बच्चों द्वारा घर से लाया गया. प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने गड्ढे खोदकर पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
व पर्यावरण से संबधित छोटे जगरुकता नाटक भी बच्चों ले लिए प्रस्तुत किये गए.

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य जितेंद्र साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ ही जीवन के आधार हैं। ग्रीन डे केवल एक दिन का आयेाजन नही अपितु हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी हैं, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। बच्चों से अपील की गई कि वे आज लगाए गए पौधों को अपने बच्चों की तरह पाले और बड़ा करें।

पौधरोपण के बाद सभी बच्चों ने “एक विधार्थी, एक पेड़” का नारा लगाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की शपथ ली। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि बच्चों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, पालक गण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।