बेगलेश डे पर नेचर क्राफ्ट से बच्चों ने बनाई जगन्नानाथ भगवान की आकृति


पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर्व विशेष पर बच्चों में आनंदमय वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से शिक्षिका योगेश्वरी सिंह राजपूत व बच्चों द्वारा प्रधानपाठक वासुदेव सिंह के नेतृत्व में बैगलेश डे गतिविधि दिवस पर फूल पत्ती प्रकृति से भगवान जगन्नाथ जी का आकर्षण आकृति बनाया गया।

बच्चों में उत्साहवर्धन,मोटिवेशन और रचनात्मक प्रवृत्ति को बढाने के लिए असली फूल और पत्तियों से कलाकृति नेचर क्राफ्ट बनाया गया। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह ने कहा कि इससे बच्चों की एकाग्रता में सुधार आता है और बच्चों का प्रकृति से जुड़ाव व लगाव बढ़ता है। यह बेहतरीन,आसान एवं आनंदमय गतिविधियों में से एक है। शिक्षक कर्नल तिवारी व डाली शर्मा मेडम ने कार्यक्रम की सराहना की।इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।