स्वामी आत्मानंद स्कूल अम्लेश्वर में लाटरी के माध्यम से बच्चो को मिला प्रवेश, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने दी सभी की बधाई



पाटन।आज दिनांक 13 मई 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अमलेश्वर में संस्था प्रमुख श्रीमती नीता गुप्ता द्वारा उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कक्षा पहली से नौवीं तक प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूर्ण की गई ।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर उपाध्यक्ष उमेश साहू जीधर्मेंद्र साहू जी हिमांशु शर्मा, विष्णु यादव जी अमृत राजपूत जी खिलेश्वर चक्रधारी एवं एसएमडीसी के सदस्यों की उपस्थिति एवं सभी पालकों का सहयोगात्मक रुख अत्यंत सराहनीय रहा ।
इसके साथ ही संस्था के सभी शिक्षक श्रीमती किरण चंद्राकर स्मृति दुबे देवी चंद चंद्राकर अमित सिंह इंद्रजीत सिंह शुभ्रा मंडल आदिति पाठक भूमिका आदिति पांडे हीना सलूजा नीलिमा कंवर नेहा परगनिया योगेंद्र साहू श्री नवीन चंद्राकर पूजा साहू एवं दिव्या मैडमआप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सभी प्रवेशित छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।