गतिविधि दिवस पर बच्चों ने सीखे पारंपरिक जसगीत…संस्कृति से जुड़ने की अनूठी पहल


पंडरिया।ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में गतिविधि दिवस के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप बच्चों को स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने की पहल की गई। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह के नेतृत्व में गांव के सम्माननीय रमेश साहू, बिहारी साहू एवं रामू यादव को आमंत्रित कर बालिकाओं को नवरात्रि के पारंपरिक माता जसगीत सिखाए गए। सभी बालिकाएं उत्साहित होकर माता सेवा जस गीत प्रस्तुत किए। प्रधानपाठक द्वारा रमेश साहू , बिहारी साहू व रामू यादव को श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक नीलम कुमार धनकर एवं शिक्षिका योगेश्वरी राजपूत ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में लोकपरंपरा और शिक्षा का सुंदर संगम देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना शिक्षा को जीवंत, आनंदमय और संस्कारपूर्ण बनाता है।