पाटन। दुर्ग जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग की अभिनव पहल पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ऊर्जा संयंत्र पाउवारा दुर्ग का दौरा करेंगे बच्चे। देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन बच्चों में जिज्ञासा विकसित करने के लिए रवाना किए। आई अवसर पर प्राचार्य वेलेंटीना मसीह, सावरनी सर सदस्य शाला प्रबंधन समिति, अंजू राय प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, नेहा ठाकुर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला,संगीता घाटगे व्याख्याता, ममता चंद्राकर व्याख्याता, हेमंत बघेल व्यायाम शिक्षक, तथा पूरे शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।







