बदौरा के बच्चों को मिली नई स्कूल भवन, विधायक ने किया लोकार्पण


पंडरिया-नगर से करीब 10 किलोमीटर दूर घने वनों के बीच स्थित ग्राम बदौरा के बैगा आदिवासी बच्चों को शनिवार को नया स्कूल भवन मिला।पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को बदौरा में नवनिर्मित प्राईमीरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया।उन्होंने इस दौरान कहा कि व्यक्तिगत विकास से लेकर देश का विकास शिक्षा पर ही निर्भर है।एक शिक्षित समाज ही देश को विकास का सही दिशा प्रदान करता है।हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि वे तथा उनकी सरकार शिक्षा के लिये समर्पित है। नए भवन बनने के बाद अब बदौरा के बच्चों को पुराने जर्जर भवन में बैठना नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए अच्छा वातावरण व संसाधन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भाजपा सरकार में शिक्षा के लिए किसी भी संसाधन की कमी नहीं होगी।इस दौरान जनपद अध्यक्ष सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता,ग्रामीण तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।