पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत महली संकुल का प्रतिस्पर्धा सम्पन्न हुआ।संकुल स्तरीय प्रतिस्पर्धा में डोमसरा के बच्चो ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रायः सभी खेलों में अपनी उपाथिति दर्ज कर पुरुस्कार बटोरे।मिडिल विभाग में कबड्डी बालक में द्वितीय व बालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किये।खो-खो बालक में द्वितीय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त किये।प्राथमिक शाला के बच्चों ने बालक कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।एकल खेलों में भी डोमसरा के बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।मिडिल विभाग के 400 मीटर दौड़ में दीपक निषाद प्रथम ,400 मीटर बालिका दौड़ में नितिका द्वितीय,अंग्रजी कन्वर्सेशन में चंचल व सती प्रथम स्थान,पहाड़ा में 40 तक पहाड़ा सुनाकर प्रथम स्थान,विज्ञान मॉडल सती निषाद प्रथम स्थान,कबाड़ से जुगाड़ में भूमिका मानिकपुरी प्रथम स्थान पर रही।गोली चम्मच दौड़ में दीपक निषाद ने द्वितीय स्थान,सुई धागा दौड़ में सुहानी निषाद प्रथम,कुर्सी दौड़ में आनंद मानिकपुरी प्रथम,200 दौड़ बालिका में मोनिका पटेल द्वितीय ,सुलेख माला में धीरेंद्र पटेल द्वितीय, चित्रकला में भुनेश्वरी बाँधकर प्रथम,100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंजुली विश्वकर्मा द्वितीय स्थान पर रही।इसी तरह प्राथमिक विभाग में प्राथमिक शाला डोमसरा के बच्चे प्रिया निषाद ने सुई धागा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।गोली चम्मच दौड़ में विषय निषाद प्रथम,गोली चम्मच दौड़ बालिका वर्ग में पायल निर्मलकर प्रथम,कुर्सी दौड़ में नीलिमा यादव प्रथम,सुलेख माला में विषय निषाद प्रथम,अंग्रजी कन्वर्सेशन में खिलेश व शीतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद बालक में रोमेश पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।






