सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में इको क्लब के बच्चे कर रहे सहयोग


पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोमनापुर नया में इको क्लब व बाल संसद के बच्चों ने सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में प्रगणक दलों का सहयोग किया। बच्चों ने प्रगणक महेश जायसवाल एवं अनीता सेन सहायक प्रगणक प्रताप राठौर व नीतू पटेल का निशुल्क सेवा प्रदान करते हुए मुखिया का नाम, घर की जानकारी देना, घर का नंबरिंग, मुखिया से संपर्क कर उनसे विभिन्न जानकारी इकट्ठा करना, साथ में सूची से नाम, आईडी निकालना इत्यादि कार्यों में एवं रैली जुलूस के माध्यम से प्रचार- प्रसार कर सक्रिय वातावरण बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिससे प्रगणक को जानकारी इकट्ठा करने में सुविधा हो रही है।वर्तमान में सोमनापुर नया में सर्वे का कार्य लगभग सत प्रतिशत होने की स्थिति में है। इस कार्य के लिए प्रगणक दलों ने बच्चों को विशेष सहयोग की सराहना की।सर्वे के दौरान तामेश्वर सेन, त्रिलोक पटेल, राजू पटेल निगम पटेल रामलाल पटेल बिरगेश पटेल, बस प्रह्लाद पटेल, नंदलाल पटेल, सीएम पटेल, (इको क्लब के सदस्य) उपस्थित रहे।