शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी के बच्चों ने पचराही, भोरमदेव एवं सरोधा जलाशय का किया शैक्षणिक भ्रमण

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी के बच्चों ने शुक्रवार को पचराही, भोरमदेव एवं सरोधा जलाशय का शैक्षणिक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों को पचराही से मिले ऐतिहासिक वस्तुओं,प्राचीन संस्कृति,कला व उनके जनजीवन के बारे में बताया गया।जिसके पश्चात भोरमदेव मंदिर दर्शन कर मंदिर निर्माण व कला की जानकारी दी गई।अंत मे बच्चों को सरोधा जलाशय का भ्रमण कराया गया।जहां बच्चों को जल,वन, नदियों सहित अन्य जल स्त्रोत व इसके संरक्षण की जानकारी दी गई।इस दौरान प्रधान पाठक हरि कुमार पाठक, शिक्षक रामभाऊ जायसवाल, नवीन जयसवाल,सरपंच अशोक साहू,रसोईया तिहारी राम साहू, सुखिया बाई, इंद्राणी साहू, राजेश साहू, मुकेश साहू द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राएं को ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अवशेषों के बारे में बताया गया।