कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन के बच्चे पहुंचे मूवी देखने थियेटर, नरसिम्हा फिल्म देखी, शैक्षणिक भ्रमण के तहत भारत के इतिहास, धार्मिक और आध्यात्मिक जानकारी दी गई

पाटन।। कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में शैक्षिक भ्रमण हेतु धार्मिक फिल्म नरसिम्हा फिल्म दिखने हेतु पाटन स्थित श्री सिनेप्लेक्स अटारी में कक्षा 1 से 8 वीं तक के बच्चों को ले जाया गया | इसका उद्देश्य बच्चों को अपने धार्मिक पुराणों एवं संस्कृतियों से अवगत कराने के लिए इस फिल्म को दिखाने का आयोजन किया गया | बच्चे इस फिल्म को देखकर उत्साहित नजर आए एवं उनमे सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास हुआ | बच्चों में अपने धर्म एवं संस्कृति को जानने की जिज्ञासा का विकास हुआ | इस फिल्म द्वारा बच्चों के मन में भक्तिभाव जो विलुप्त होते जा रही है उसे जगाने का प्रयास किया गया | साथ ही साथ इस फिल्म ने बच्चों को होलिका दहन सबंधित कथा से अवगत कराया | असत्य पर सत्य की जीत का बोध कराया, सदविचार को मन में स्थान देने के लिए प्रेरित किया | भक्त प्रह्लाद के करुणा, दया, प्रेम, एवं भक्ति के गुणों से परिचित कराया | इस प्रकार के आयोजन को सार्थक करने में हमारे शाला परिवार के प्रमुख प्राचार्य श्री मयंक कटकवार , उपप्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू , शाला प्रबंधन के संचालानकर्ता श्रीमति अनुपमा उपाध्याय एवं समस्त शिक्षिकीय स्टाफ एवं श्री अभिषेक तिवारी का प्रमुख योगदान रहा | साथ ही साथ आज ही के दिन विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़ी उत्साह से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया | इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक , सुश्री सोनी मैम , जीना साहू, इंदु देवांगन, लक्ष्मी यादव, उपासना देवांगन, मनीषा वर्मा, सावित्री बघेल, राजेश्वरी, दीप्ति लहरे, वंदना कुर्रे, मीना साहू , किरण वर्मा, देवेन्द्र कुमार , प्रियंका, खुशबु , भूमिका ,जीतेन्द्रसाहू , एवं राजकुमार साहू का योगदान रहा | प्रारंभ से लेकर अंत तक बच्चों को फिल्म दिखाने के लिए लाने ले जाने और प्रबंधन में विद्यालय परिवार के वाहन चालकों का भी विशेष योगदान रहा |