जिला स्तरीय पठनवीर प्रतियोगिता 2026 में पाटन विकासखंड के बच्चों ने लहराया परचम

पाटन। जिला स्तरीय पठनवीर प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी, दुर्ग में किया गया। प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि से विकासखंड का गौरव बढ़ा और शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल रहा।

​मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
​★ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री बिसरा राम यादव जी रहे।
​★ कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट अछोटी के प्राचार्य महोदय ने की।
​कार्यक्रम में एससीईआरटी (SCERT) से आए गणमान्य सदस्य, एपीसी दुर्ग तथा डाइट के प्रोफेसर एवं व्याख्यातागण उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
​प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के अंतर्गत प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टोरी टेलिंग, पठन एवं स्पीड रीडिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी भाषा दक्षता, अभिव्यक्ति कौशल और पठन क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

  • पठनवीर प्रतियोगिता 2026 में पाटन के विजेता बच्चे
    ​स्टोरी टेलिंग:
    ​प्रथम स्थान: रुद्रांश निषाद ( शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोरिद)

​द्वितीय स्थान: कुमारी रितिका ( शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुगदा)

​क्विज़:
​द्वितीय स्थान: कुमारी चंचला ( शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुडमूड़ी ) , कुमारी शैल देवी ( शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फेकारी

​स्पीड रीडिंग:

​प्रथम स्थान: कुमारी कुमकुम ( शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोरिद)

​
​कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
​इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, बीआरसी श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा, सीएससी श्री हरिशंकर देवांगन, श्री नितेश कुमार साहू, श्रीमती इंदु सोनकर, श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, श्रीमती मीना सैयाम उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
​कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के प्रतिभागियों ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की प्रतिभा निखारने, पठन संस्कृति को बढ़ावा देने तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक महत्वपूर्ण बताया।

पाटन विकासखंड के लिए गौरव का क्षण
​जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिली यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है। जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग द्वारा भी पाटन विकासखंड की इस सफलता की सराहना की गई है। पाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र देवांगन ने इस उपलब्धि पर पाटन विकासखंड के बी आर सी वर्मा जी , सभी संकुल समन्वयको को और बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि यह जीत और पदक आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।