संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग अंतर्गत प्राथमिक शाला पेंड्रीतराई,कोकड़ी ,सेमरिया,पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई,सेमरिया , शास.उच्चतर माध्यमिक शाला सेमरिया के बच्चो ने गुब्बारा कार्य बनाने में रुचि दिखाते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में विभिन्न डिजाइनों से कार बनाकर अपना प्रर्दशन किए। शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई के छात्रों में बेहद ही उत्साह का माहौल था,बहुत खुश थे। दोनो ही शालाओ के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


बच्चो में वैज्ञानिक सोच पैदा करने की दृष्टि से इस योजना को शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया।गुब्बारा कार बनाने के लिए बच्चो में खुद के अनुभव से सीखना,कल्पना शक्ति का विकास,एक दूसरे से सीखना,समूह में सीखना ,खेल खेल से सीखना जैसे गतिविधियों का समावेश रहा।इस अवसर पर संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की, षडानन्द देशलहरे,संतोष पात्रे,चंद्रकांत,मिथलेश कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।सीएसी सूर्यकान्त हरदेल ने संकुल के सभी शिक्षको ऐसे गतिविधियों का निरंतर आयोजन करने के लिए आग्रह किया,इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चो में सृजन शीलता,कल्पना शक्ति,अनुभव से सीखना,स्वयं करके सीखना,एक दूसरे से सीखना,समूह में सीखने के अवसर के साथ साथ सहयोग करने के गुणों का विकास और सहभागिता में वृद्धि होता है। संकुल के समस्त शिक्षको को साधुवाद दिया ।






