डौडींलोहारा। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चो को स्कूल छोड़ने जा रही बोलेरो वाहन एसडीके दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में बच्चे सहित ड्राइवर सकुशल है। समय रहते ड्राइवर ने गाड़ी नियंत्रित कर लिया। इस कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन अभी भी स्कूली बच्चे काफी सहमे हुवे है। वाहन में 12 बच्चे सवार थे जिसमे से 6 बच्चो को चोट आई है। घटना डौडींलोहारा थाना क्षेत्र के अंडी चौक के पास की है। रेत से भरी हाइवा राजनांदगांव की तरफ जा रही थी, तो वही बोलेरो मैक्स वाहन डौंडीलोहारा आत्मानंद स्कुल में पढ़ने वाले 12 बच्चो को लेकर विपरित दिशा से आ रही थी।। अंडी चौक मोड़ के पास दोनों गाड़ी आमने सामने हो गए। जिससे की स्कूल वाहन चालक हड़बड़ा कर एक खम्बे में जाकर टकरा गई। हादसे में स्कूल वाहन का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।







