बच्चों ने लगाया बाल मेला, स्टॉल सजाकर दिखाई प्रतिभा, बाल मेले का आयोजन


अंडा। सनराइज पब्लिक स्कुल अंडा  स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए।


बच्चों ने मेले में खाने-पीने की कई वस्तुओं की उचित व्यवस्था की और अपने-अपने स्टॉल सजाकर प्रदर्शन किया। इनमें भेल, पकोड़ा, समोसा, कचौड़ी, भजिया,पानी पूरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल थे। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी दुकानें लगाईं।

इस आयोजन में बच्चों के बीच अपने-अपने स्टॉल को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने की होड़ लगी रही। स्कुल के प्राचार्य जीतेन्द्र साहू ने सभी बच्चों का उत्साह के साथ पुरुस्कार वितरण किया सभी बच्चों ने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
स्कूली बच्चों सहित सभी हेमेंद्र साहू, नरेश, काजल साहू, दिनेश्वरी चंद्राकर, किरण, सुमन, ज्योति साहू, शिक्षकगण उपस्थित रहे। स्कूल के पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।