सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए बच्चे, पाटन विधानसभा स्तरीय आयोजन पाटन में, विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल महोत्सव में दिखाएंगे जौहर


पाटन: नगर पंचायत पाटन में रेस्ट हाउस के पीछे खेल मैदान पर शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। पाटन विधानसभा स्तरीय इस खेल महोत्सव में 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में पारंपरिक खेलों में शामिल होने वाली महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए। एसडीएम पाटन के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सहित शिक्षा विभाग द्वारा इस आयोजन में भागीदारी दी गई। बता दें कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पहले गाँव-गाँव में हुआ था। इसके बाद पाटन विधानसभा को दस क्लस्टर में बांटा गया था। इन दस क्लस्टर में जिन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था, वे सभी खिलाड़ी विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए।