पाटन । बठेना रोड स्थित शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला पाटन में प्रतिभा सम्मान,वार्षिकोत्सव व आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन) एवं अध्यक्षता हेमन्त देवांगन (सदस्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छ.ग.शासन व अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति कन्या शाला पाटन) के द्वारा किया।विशेष अतिथि के रूप में हमारे बीच देवेंद्र चंद्रवंशी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), बलदाऊ भाले जी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन) उपस्थित थे इस अवसर पर शाला के कक्षा 9वी से 12वी तक सभी छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना,नारी शक्ति,तेरी मिट्टी,सुआ नृत्य, बस्तरिया मोर संगवारी, देश भक्ति गीत,हमर सुग्घर सी.जी.रीमिक्स, डोंगरी में जावरा जैसे गानो में अपनी प्रस्तुति दी। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारी व सभी सदस्यों के द्वारा सभी विद्यार्थियों का सम्मान विशेष रूप से किया गया। साथ ही विद्यालय में कक्षा 10वी और 12वी में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं का सम्मान श्री भूपेंद्र कश्यप, हेमन्त देवांगन जी,एवं विशेष अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि देकर किया गया। पाटन नगर क्षेत्र की बेटियों ने जिस प्रकार से अपनी प्रस्तुति दी उसे देखकर सभी अतिथियों ने उन सभी विद्यार्थियों के बारे मे अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम,आनंद मेला,विज्ञान मेला,रंगोली प्रतियोगिता, नारियल व कलश सजाओ प्रतियोगिता भी सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर हमारे अतिथियो के द्वारा आनंद मेला में छात्राओ द्वारा बनाये गए स्वादिष्ट व्यंजनों से सुसज्जित अनेक स्टालो में जाकर सभी व्यजनों का स्वाद व आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य प्रमिला चंद्राकर,आर एस लहरी, पदुमंन सिन्हा सर,बी.पी.वर्मा, साहू सर,मूलचंद्र साहू, विवेक तिवारी, ललित साहू, कुसुम ठाकुर, लोकेश्वरी मण्डलोई के द्वारा सम्पन्न कराया गया।







