सेवा संकल्प के तहत बच्चों ने बिखेरे कला के रंग, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पाटन।मिडिल स्कूल दरबार मोखली में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान, मेरे सपनों का भारत और नक्सलवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा महिलांगे, महिला सदस्य रामला यादव, कुसुम वर्मा सहित अन्य समिति सदस्य और समस्त स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘स्वच्छता’ का सुंदर संदेश दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने नक्सलवाद जैसी समस्याओं और देश के विकास में स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार बेहद बेबाकी से रखे। उपस्थित अतिथियों और स्कूल स्टाफ ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।