वार्षिकोत्सव ‘शिवोम् संस्कृति’  में बच्चों ने दिखाया हुनर, रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन


रायपुर।। शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय रायपुरा का “शिवोम् संस्कृति” 2023-24 कार्यक्रम पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष  सुनील सोनी, विशेष  सुशांत शुक्ला, विशेष अतिथि  आशु चंद्रवंशी, संस्था के प्रमुख अवधेश शर्मा , श्रीमती  डॉ नीलिमा शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर  प्रणव शर्मा,असिस्टेंट डायरेक्टर  अशरफ अली ने मां सरस्वती एवं गणेश भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विविध मंत्रोच्चार एवं स्वागत गीत के द्वारा किया गया ।
अतिथियों के स्वागतोपरांत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीतु सिंह ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।
तत्पश्चात् रंग-बिरंगे परिधानों में बाल कलाकारों के द्वारा पेरेंट्स थीम,गंगनम् स्टाइल,डक् डांस की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया । इसके अलावा राजस्थानी डांस, क्लासिकल डांस, छत्तीसगढ़ी डांस की शानदार प्रस्तुति देकर छात्रों ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । विगत सत्र कक्षा बारहवीं में अनिशा हरिहरनो , कक्षा दसवीं में करुणानिधि साहू को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।


विद्यालय के आदरणीय बड़े सर श्री अवधेश शर्मा सर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया ।  विद्यालय  के मैनेजिंग डायरेक्टर  प्रणव शर्मा सर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों,आदर्शों तथा समसामयिक विषयों की सराहना  की । उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सह- पाठ्यक्रमी उपलब्धियों  के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी । और बच्चों के बीच नैतिक मूल्यों को विकसित करने में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका को निर्दिष्ट किया  । असिस्टेंट डायरेक्टर श्री  अशरफ अली  ने अपने भाषण में  सम्मानित सभा को  उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया । एवं उन्होंने उन सभी छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना भी की । अंत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीतू सिंह ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापन किया ।