कब्बडी के ट्रायल में बच्चों ने दिखाया दम, जिला कब्बडी संघ का आयोजन, चयनित बच्चे राज्य स्तरीय स्पर्धा में होंगे शामिल



पाटन।जिला कबड्डी संघ दुर्ग द्वारा राज्य स्तरीय स्पर्धा हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन मुड़पार में किया गया। जिसमें सभी जिला के बच्चे शामिल हुएं । ट्रायल स्पर्धा का शुभारंभ के अवसर पर  मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी थे। विशेष अतिथि जिला रेफरी संघ प्रमुख संतोष यादव,विष्णु वर्मा मर्रा,जिला   कबड्डी संघ उपा मोहित साहू,सचिव पारकर थे। ग्राम मुड़पार के छत्तीसगढ़ क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष पारस पटेल के निर्देशन में  दुर्ग जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए 20 टीम के 200 के लगभग जूनियर बालक बालिकाओं ने भाग लिया। स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे।