शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने ऐतिहासिक स्थल को जाना


पंडरिया।ब्लाक के प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला डबरी के बच्चों को ऐतिहासिक स्थल तालागांव, मादकुद्वीप तथा वन्यजीव को देखने, जानने के लिए कानन पेंडारी का शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस अवसर पर प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल, मिडिल स्कूल के शिक्षक राधेलाल टोंडर, शिक्षक संजय चतुर्वेदी, फागुराम साहू, शिक्षिका माया गबेल, रसोईया देवनाथ निर्मलकर, रामस्वरूप कश्यप उपस्थित रहे।