पाटन में बच्चों को प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया


पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय महकाकला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री केशव वर्मा एवं श्रीमती साधना वर्मा ने मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने आशीष वचनों से उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में श्रीमती गायत्री वर्मा, श्री तेजराम कामड़िया, श्री धर्मजीत देवांगन, श्री नागेश देशमुख, श्री किशोर कुमार मढ़रिया, श्री राकेश कुमार, श्रीमती अंजुम खानम एवं श्रीमती सैनी सन्नी की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए प्रेरणा और प्रसन्नता का वातावरण निर्मित करते हैं तथा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।