पाटन।। बीईओ प्रदीप कुमार महिलागें ने विद्यालयों का भौतिक व शैक्षणिक स्तर परखने आज प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़पेण्ड्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चें शाला परिसर के साथ शाला के बाहर घूमते हुए मिले।जिसके लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक को सख्त हिदायत देते हुए शाला समय तक गेट में ताला लगाने का कड़ा निर्देश दिया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती धनेश्वरी ठाकुर पिछले माह 24 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक बिना आनलाइन आवेदन व विकास खण्ड कार्यालय को सूचित किए बग़ैर अवकाश पर रही है, जो सिविल सेवा आचरण के प्रतिकूल है, जिसके कारण श्रीमती धनेश्वरी ठाकुर प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का कार्यवाही अनुशंसा किया गया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति औसत पाया गया, उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए शैक्षणिक स्तर को कैसे बेहतर करना है और इसके लिए शिक्षक कैसे शैक्षणिक माहौल तैयार करें पर कड़ाई से निर्देश देते हुए अव्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने निर्देशित किया।







