पंडरिया।ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बाल कैबिनेट का सफलतापूर्वक गठन किया गया। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान एवं सहमति के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया।

बाल कैबिनेट 2026-27के निर्वाचित पदाधिकारी:
प्रधानमंत्री जानवी साहू,
उप प्रधानमंत्री हेमकुमार साहू,
शिक्षा मंत्री मंजू यादव,
खेल मंत्री अनुराज निर्मलकर,
कानून एवं सुरक्षा मंत्री सुभाष साहू,
पर्यावरण मंत्री महेश्वरी,
वित्त मंत्री प्रकाश साहू,
कृषि एवं उद्योग मंत्री किरण,
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री दीपांशी चंद्राकर को मनोनीत किया गया।
प्रधान पाठक रामभाऊ जायसवाल ने बताया कि बाल कैबिनेट के गठन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, निर्णय लेने की कला तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है।शिक्षक नवीन जायसवाल , देवकीनंदन शर्मा,इंदुकला राजपूत ने नव-निर्वाचित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शाला के विकास और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में अपना पूर्ण सहयोग देने को कहा।







