डीएव्ही पब्लिक स्कूल बड़ेडोगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बड़ेडोगर में 14 नवंबर को बाल दिवस अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य एवं बच्चों के द्वारा सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्राचार्य द्वारा पं. नेहरू जी के जीवन वृत्तांत का परिचय देते हुए वे किस तरह से बच्चों से प्रेम करते थे बताया गया। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। बच्चे अपने जीवन में अनुशासित रहकर समाज का पथ प्रदर्शन करें इस विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुलाम सिंह नाग जनपद सदस्य उपस्थित थे। कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के बच्चों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। बच्चों के द्वारा उत्साहवर्धन हेतु खेल प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम बच्चो द्वारा संगीत के नृत्य प्रस्तुत किये और खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे- बीस्किट दौड़, रस्सा खींच, म्युजिकल कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया था, साथ ही साथ कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया था। जिसमें शिक्षको के द्वारा तैयार किया गया था। जो सभी बच्चो को बहुत ही पसंद आया। कार्यक्रम के अंत में सत्र की शुरूआत से लेकर अब तक आयोजित की गई विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता स्पर्धा में भाग लिए प्रतिभाशाली बच्चों को जनपद सदस्य एवं प्राचार्य एन.एन. रॉय के द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।